सिर्फ मसाला चाय पसंद है, मसाला फिल्में नहीं- के के मेनन
के के मेनन जैसे बेहतरीन अभिनेता का कहना है कि उन्हें मसाला फिल्में करनी पसंद नहीं है, सिर्फ मसाला चाय ही उन्हें पसंद है। राजा नटवरलाल में अहम भूमिका निभा रहे के के मेनन ने हाल ही में हिंदी टाइम्स से बातचीत के दौरान अपने अब तक के फिल्मी सफर के बारे में बात की। के के मेनन ने बताया कि उन्होंने अभी तक तक काफी गंभीर तरह के किरदार निभाये हैं और राजा नटवरलाल में भी उनका किरदार काफी हटकर है। लेकिन जहां तक मसाला फिल्मों की बात है तो उन्हें कभी भी मसाला फिल्मों का हिस्सा बनने का शौक नहीं रहा।
के के मेनन ने कहा- "मुझे सिर्फ मसाला चाय पसंद है, खाने में भी मैं ज्यादा मसालेदार नहीं खाता। ज्यादा मसाला खाने से अलसर हो जाता है और आदमी जल्दी मर जाता है। मैं लंबी उम्र तक जीना चाहता हूं। मसाला फिल्में ज्यादा नहीं कर सकता क्योंकि मुझे ऐसी फिल्में पसंद ही नहीं है।"
राजा नटवरलाल में के के मेनन के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ हैं परेश रावल व पाकिस्तानी अदाकारा हुमाइमा मलिक। राजा नटवरलाल इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












