KGF 2 की रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार यश पहुंचे वेकेशन पर, वायरल हुईं फोटोज
केजीएफ फेम और कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों वेकेशन पर पहुंचे हैं।केजीएफ 2 में इन दिनों वह बिजी थे, लेकिन अब समय निकाल कर यश अपने परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। एक्टर यश व उनके परिवार की ढेर सारी फोटो सामने आई है और ये फोटो वायरल हो रही हैं। समुद्र किनारे की फोटोज यश ने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटो पर फैंस के जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
इन फोटो में यश, उनकी बेटी आयरा और पत्नी राधिका पंडित नजर आ रही हैं। तीनों मालदीव की वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं। इन फोटो को यश की फैमिली खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही यश की मोस्ट अवेटिड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर रिलीज हुआ। इस फिल्म में इस बार यश के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त अधीरा के रोल में नजर आएंगे। बता दें केजीएफ इसी साल अक्टूबर में रिलीज होनी है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।


Click it and Unblock the Notifications