इस फेमस एक्ट्रेस ने सिर्फ 31 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, लंबे समय से लड़ रही थीं कैंसर की जंग, अब जाकर...

Kang Seo Ha

K-drama star Kang Seo Ha Demise: साउथ कोरिया की जानी-मानी एक्ट्रेस कांग सो हा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं और इस लंबी लड़ाई को लड़ने के बाद एक्ट्रेस जिंदगी की जंग हार गईं।

कैंसर से लड़ रही थीं कांग सो हा

31 साल की एक्ट्रेस कांग सो हा ने आखिरकार दुनिया को अलविदा कह दिया थीं। वो काफी समय से पेट के कैंसर से जूझ रही थीं। इस दुख भरी खबर की पुष्टि लोकप्रिय के-पॉप पोर्टल सोम्पी ने की है। कांग सो हा को कई के-ड्रामा सीरीज जैसे "स्कूलगर्ल डिटेक्टिव्स", "असेंबली", "फर्स्ट लव अगेन" और "थ्रू द वेव्स" में उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी लास्ट राइट्स की तैयारियां सियोल सेंट मैरी अस्पताल में की जा रही हैं, जहां उनका शव रूम नंबर 8 में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार 16 जुलाई को सुबह 7:40 बजे किया जाएगा। परिवार के एक सदस्य ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कांग सो हा की छोटी सी जिंदगी के इमोशनल पल दिखाए गए। इस वीडियो के कैप्शन ने सभी को इमोशनल कर दिया।

उस पोस्ट में लिखा था- "मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम चली गई हो, छोटी। तुमने इतना दर्द सहा, फिर भी हमेशा हमारे बारे में सोचती रहीं। कई महीनों तक खुद कुछ ना खाकर भी, तुम मेरे खाने की चिंता करती थीं और अपने कार्ड से मेरे लिए खाना खरीदती थीं। तुमने कभी हार नहीं मानी। तुम हमेशा कहती थीं कि सब ठीक है और इससे बुरा हो सकता था। तुम्हारी सहनशक्ति ने मुझे शर्मिंदा कर दिया। मेरी परी, अब तुम किसी दर्द में नहीं हो, और मुझे उम्मीद है कि तुम जहां भी हो, खुश हो।"

इस पोस्ट पर कई फैंस और दोस्तों ने कमेंट करके कांग सो हा को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

कांग सो हा के बारे में

कांग सो हा का जन्म 1994 में हुआ था। उन्होंने कोरिया नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स के ड्रामा स्कूल से ग्रेजुएशन किया था। उनका करियर 2012 में शुरू हुआ जब वह पहली बार ब्रेव गाइज के म्यूजिक वीडियो "गेटिंग फारदर अवे" में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म "मंगनेइन" की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म उनके निधन के बाद उनकी लास्ट स्क्रीन परफॉर्मेंस होगी।

More from Filmibeat

Read more about: actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X