..................... Jwala Gutta donated own 30 liters of breast milk, knowing the reason will make you cry - Hindi Filmibeat

इस स्टार प्लेयर ने दान किया अपना ही 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, कारण जानकर छलक जाएंगे आंसू

Jwala Gutta

Jwala Gutta Breast Milk- कई बार देश से कुछ ऐसा खबरें सामने आती हैं जो कि हैरान करने वाली होती। साथ ही कुछ खबरें लोगों को इमोशनल कर देने के साथ साथ एक मुस्कान लेकर आती हैं।

ऐसा ही कुछ अब सामने आया है जब एक स्टार प्लेयर ने बिन मां के बच्चों के लिए अपना ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडिया की स्टार बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा की जो कि शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं।

उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। पता चला है कि उन्होने खुद के ब्रेस्ट से 30 लीटर दूध बच्चों के लिए दान किया है और दूसरी महिलाओं से भी अपील की है कि वो ऐसा करें।

ज्वाला गुट्टा ने लिखा पोस्ट

ब्रेस्ट मिल्क की तस्वीर के साथ ज्वाला ने खुले शब्दों में लिखा है, "स्तनपान जीवन बचाता है। समय से पहले जन्मे और बीमार शिशुओं के लिए, दान किया गया दूध जीवन बदल सकता है। अगर आप दान कर सकते हैं, तो आप किसी ज़रूरतमंद परिवार के लिए हीरो बन सकते हैं। और जानें, जानकारी बाँटें और दूध बैंकों का समर्थन करें!'' इस पोस्ट के साथ ज्वाला की तस्वीरें हैं जिसमें पैकेट्स में ब्रेस्ट मिल्क देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी प्यार मिल रहा है और ज्वाला की जमकर तारीफ हो रही है। इसके पहले किसी ने इस मात्रा में ब्रेस्ट मिल्क डोनेट नहीं किया है।

लोग कर रहे हैं तारीफ

ज्वाला गुट्टा के इस काम को लेकर लोग उनको सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''माँ का दूध हर नवजात शिशु के लिए अमृत है। शानदार।'' एक ने लिखा, ''बहुत की सराहनीय काम।'' एक ने लिखा, ''सच में मैडम,, मैं इसके लिए आपको सलाम करता हूँ.. आपके लिए और अधिक सम्मान सच्ची प्रेरणा।'' एक ने लिखा, ''यह एक वर्जित बात है लेकिन इससे छोटे बच्चे बच जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''भाग लेने और जागरूकता बढ़ाने के लिए आपको बधाई।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

Read more about: jwala gutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X