जस्टिन बीबर जल्द बनेंगे पिता, हैली बीबर की प्रेग्नेंसी का खास तरीके से किया ऐलान

justin bieber hailey bieber

जस्टिन बीबर और हैली बीबर सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद से अभी तक उनको लेकर कोई भी अपडेट आता है तो फैंस इसको एक इवेंट बना देते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो कमाल की है।

पता चला है कि जस्टिन बीबर पिता बनने वाले हैं। जी हां, हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं। इस खबर को लेकर खुद दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। इस पोस्ट में जस्टिन ने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी और इसके साथ एक वीडियो साझा किया था।

इस वीडियो में आपको हैली का बेबी बंप साफ तौर पर नजर आएगा। वीडियो से यह भी पता चला कि जोड़े ने अपने पहले बच्चे की तैयारी के दौरान अपनी शादी की कसमों को फिर से दोहरा रहा है।

तस्वीरों में हैली को शादी का गाउन पहने देखा गया। वहीं जस्टिन ने कैजुअल आउटफिट पहना था। उन्होंने एक दूसरे को टैग करते हुए कैप्शन के साथ फोटो और वीडियो शेयर किया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनको बधाइयां मिल रही हैं।

लोग दे रहे हैं बधाई

प्रेग्नेंसी का ऐलान करते ही सितारों सहित फैंस भी उनको लगातार बधाइयां दे रहे हैं। स्टार्स की बात करें तो गिगी हदीद, गैल गैडोट, किम कार्दशियन, काइली जेनर, क्रिस जेनर और डेमी लोवाटो समेत कई सितारों ने अपनी प्यार लुटाया है, बधाई दी है।

इस दौरान मॉडल केंडल जेनर ने कबूल किया कि वह फिर से रोने लगी थी, यह संकेत देते हुए कि जब उसे पहली बार हैली की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वह भावुक हो गई थी। इसके अलावा फैंस भी उनकी इस खबर से काफी खुश हैँ। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है कि हैली कितने महीने से प्रेग्नेंट हैं।

More from Filmibeat

Read more about: justin bieber hailey bieber
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X