अनंत-राधिका की शादी में परफॉर्म करेंगे Justin Bieber, भारी सिक्योरिटी के साथ लाया गया मुंबई, VIDEO

anant Radhika wedding

Justin Bieber will perform at Anant-Radhika's wedding: अंबानी फैमिली में फिर से रौनक जम रही है। अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड फंक्शन में तमाम बॉलीवुड सितारे, राजनेता और बिजनेसमैन शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार से अनंत-राधिका का वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो चुका है। दोनों का यह समारोह अंबानी हाउस एंटीलिया में किया जा रहा है। खूबसूरत सजावट और इको फ्रेंडली थीम के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया था। बता दें कि दोनों की मामेरु रस्म काफी धूमधाम से की गई थी।

प्री वेडिंग पर विदेशी कलाकारों ने किया था परफॉर्म
आपको बताते चलें कि शादी से पहले अनंत और राधिका के दो बड़े प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे। पहला फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में चला था। जिसमें फिल्मी सितारों के साथ ही तमाम बड़े देश और विदेश के बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे। वहीं दूसरा प्री-वेडिंग इटली से फ्रांस के बीच क्रूज पर किया गया था जो 29 मई से 1 जून तक चला था। बता दें कि इन दोनों फंक्शन में विदेशी आर्टिस्ट को बुलाया गया था।

जस्टिन बीबर पहुंचे मुंबई
हॉलीवुड की कैटी पेरी, रिहाना ने धूम मचा दी थी। वहीं अब राधिका और अनंत की शादी में भी देसी के साथ ही विदेशी तड़का लगने वाला है। बता दें कि दोनों की शादी में रंग जमाने के लिए आ रहे हैं जस्टिन बीबर। जी हां, हाल ही में जस्टिन बीबर मुंबई पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक उनके लिए भारी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। सिक्योरिटी की तमाम गाड़ियों के साथ जस्टिन बीबर पहले अंबानी हाउस भी जा सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अनंत राधिका की शादी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर ने मोटी रकम ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X