पाकिस्तान में कव्वाली में गाया गया Justin Bieber का गाना Baby, Video देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

Justin Bieber song Baby sung by Pakistani Qawaal in Qawwali: हॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने शानदार गायकी के लिए पसंद किए जाते हैं। बता दें कि जस्टिन की गायकी के साथ ही उनका खास अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। बता दें कि जस्टिन बीबर के गाने गुनगुनाना किसे पसंद नहीं है। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई जस्टिन बीबर का गाना गाना पसंद करता है।
सोशल मीडिया पर छा गया पाकिस्तान का यह वीडियो
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी में हुए एक इवेंट में कव्वाली रखी गई थी। इस खास मौके पर कव्वाली के साथ ही अंग्रेजी गानों को भी गाया गया जिसे सुनकर लोगों के होश ही उड़ गए। बता दें कि इस इवेंट में कई स्थानिय कलाकरों ने मिलकर हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के फेमस गाने बेबी को गाना शुरू किया वो भी एक दम देसी अंदाज में। तबले और हारमोनियम की धुन पर गायकों ने बेबी गाना गाना जैसे ही शुरू किया लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई।
वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह इतना करने के लिए भी हिम्मत चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा- इस गाने को सुनकर खुद जस्टिन रो ना रहा हो। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- जब भी इंस्टा खोलता हूं पाकिस्तान से कुछ नया ही आता है।


Click it and Unblock the Notifications











