जस्टिन बीबर पहुंचे मुंबई..कुछ इस अंदाज में आए नजर
जस्टिन बीबर मुंबई पर्पस टूर के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।देखिए तस्वीरें।
पॉपुुलप सिंगर और परफॉर्मर जस्टिन बीबर भारत अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंच चुके हैं। मुंबई में वो मंगलवार देर शाम लैंड किए। जस्टिन बीबर का पर्पस टूर पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में है । जस्टिन बीबर की फैन फॉलोइंग भारत में भी शानदार है।
जस्टिन बीबर की सुरक्षा में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा नजर आए। जस्टिन बीबर के आते ही कई गाड़ियों का काफिला साथ ही साथ उनकी सुरक्षा में निकल पड़ा। जस्टिन बीबर खुद भी इस दौरान काफी खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। उनका कन्सर्ट आज शाम 8 बजे से शुरू होगा।
उनके कन्सर्ट की ओपनिंग मे परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं तो साथ ही आलिया भट्ट भी इस कन्सर्ट का हिस्सा हो सकती हैं। खबर तो ये भी आ रही थी कि शाहरुख खान और सलमान खान में से कोई उनके कन्सर्ट को होस्ट कर सकते हैं हालांकि कौन शो को होस्ट करेगा इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications