OMG..सलमान की हीरोइन की लग गई लॉटरी ..हॅालीवुड स्टार के साथ धमाल...
जैकलीन फर्नांडिस पॅाप स्टार जस्टिन बीबर के लिए मुंबई में एक खास प्लान तैयार कर रही हैं।इसके तहत वह जस्टिन को मुंबई के देशी खाने और लोकप्रिय जगहों पर लेकर जायेंगी।
हॅालीवुड और बॅालीवुड का नाता गहरा है। यह इस बात से ही जाहिर हो जाता है जब कोई हॅालीवुड का बिग स्टार बॅालीवुड की नगरी मुंबई में दस्तक देने के लिए तैयार होता है। बॅालीवुड उसका खुले दिल से स्वागत करता है।
इस बार सिंगर जस्टिन बीबर ने मुंबई आने की योजना बना ली है। इसमें उनका साथ देगी जैकलीन फर्नांडिस। जी हां। जैकलीन जस्टिन बीबर की मुंबई गाइड बनेंगी। वह मुंबई के घूमने के दौरान उनके साथ होंगी।
मई में जस्टिन भारत एक म्यूजिकल कंसर्ट के लिए मुंबई आ रहे हैं। इसी दौरान जैकलीन हर समय जस्टिन के साथ उनकी सहायक होंगी। जस्टिन मुंबई के डी.वाय. पाटील स्टेडियम में 10 मई को परफॉर्म करेंगे।।

इसी दौरान जैकलीन उन्हें मुंबई के चुनिंदा लोकप्रिय जगह इस्कॉन मंदिर,गेटवे ऑफ इंडिया के साथ आॅटो रिक्शा ड्राइव भी करायेंगी।खुद इस बारे में जैकलीन का कहना है कि मैं जस्टिन की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने खुद एक लिस्ट बनाई है कि उन्हें मुंबई की किन जगहों पर लेकर जाना है।
मैं उन्हें भारत के देशी खाने का स्वाद भी चखाने वाली हूं। मैं उनके आने का इंतजार कर रही हूं। इसके साथ मैं उन्हें धारावी के स्लम एरिया के बच्चों से के पास भी लेकर जाऊंगी।
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर ऐसे पहले सुपर स्टार नहीं हैं जो भारत आ रहे हैं।इससे पहले ऐसे कई हॅालीवुड स्टार भारत आ चुके हैं जिनका बॅालावुड दीवाना है। यहां देखें पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications