मुंबई पहुंचते ही जस्टिन बीबर का हुआ जोरदार स्वागत, आज अनंत-राधिका के संगीत में करेंगे परफॉर्म

Justin Bieber Viral Photos from Mumbai airport: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में इन दिनों जमकर रौनक देखी जा सकती है। घर में इन दिनों कई मेहमानों का मेला लगा है। कभी मामेरू की रस्में चल रही होती हैं तो कभी जमकर डांडिया और गरबा का कार्यक्रम रखा जाता है। खबरों के मुताबिक आज शाम को यानी कि 5 जुलाई को संगीत का कार्यक्रम रखा जा रहा है। इस संगीत के कार्यक्रम में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) अपनी परफॉर्मेंस देंगे। जस्टिन बीबर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जस्टिन बीबर का हुआ जोरदार स्वागत
जस्टिन बीबर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है जहां वह पिंक कलर की ओवर साइज टी-शर्ट और रेड कलर की कैप लगाए नजर आ रहे हैं। जस्टिन बीबर का एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत किया गया। उन्हें देखते ही लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। बता दें जस्टिन बीबर के विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी कई फैन्स हैं। जो उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं। वहीं फैन्स आज शाम को होने वाले संगीत फंक्शन के वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मोटी रकम वसूल रहे हैं इंटरनेशनल स्टार्स
बता दें कि जस्टिन बीबर से पहले रिहाना और अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी भी अंबानी के प्री वेडिंग में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। बताया गया था कि दोनों ही स्टार्स ने परफॉर्मेंस के लिए मोटी रकम वसूली थी। जहां रिहाना ने 50 से 60 करोड़ रुपये चार्ज थे। वहीं बताया जा रहा है कि जस्टिन बीबर अपनी एक परफॉर्मेंस के लिए 83 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











