जस्टिन बीबर ने भारत दौरे के लिए रखी इतनी लंबी डिमांड की चौंक जाएंगे आप

जस्टिन बीबर ने अपने भारत दौरे के लिए काफी लंबी चौड़ी डिमांड रखी है जिसकी लिस्ट लिस्ट देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

By Shweta

जस्टिन बीबर भारत दौरे पर आने वाले हैं और इसके लिए उनके फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनके आने का कार्यक्रम लगभग चार महीने से तय है और इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि जस्टिन बीबर ने भारत में परफॉर्म करने के लिए इतनी सारी डिमांड रखी है।

दरअसल जस्टिन बीबर के डिमांड की लिस्ट इतनी लंबी है कि आप भी अपना सर पकड़कर बैठ जाएंगे। दरअसल ये डिमांड ना सिर्फ लंंबी चौड़ी है बल्कि काफी खर्चिला भी है। आपको बता दें कि जस्टिन बीबर 10 मई को भारत में परफॉर्म करेंगे।

justin-bieber-endless-demand-for-india-tour

जस्टिन बीबर ने अपने भारत दौरे के लिए जो सामान की लिस्ट दी है वो हम आपको नीचे बता रहे हैं और कमेंट में आप अपना रिएक्शन जरूर दिजिएगा।

  • दो फाइव स्टार होटल बुक किए जाएं और जिसमें 13 कमरे बिक होंगे
  • जस्टिन बीबर के ड्रेसिंग रूम के सभी पर्दे सफ़ेद हों।
  • कमरे में कांच का फ्रिज हो।
  • बीबर के कमरे में 24 पानी की बोतलें, 4 एनर्जी ड्रिंक, 6 विटामिन वॉटर की बोतलें, 6 क्रीम सोडा और कई किस्म के फलों का रस रखा जाए।
  • खाने की वैरायटी बनाए रखने के लिए भी एक लंबी लिस्ट दी गई है, जिसमें वेज और नॉन वेज शामिल है।
  • हेल्थ फूड के नाम पर नारियल पानी, बादाम शेक, प्रोटीन पॉउडर, ऑर्गेनिक शहद व केले और हर्बल चाय समेत फ्रेश फल रखने हैं।
  • उनके इर्दगिर्द कहीं भी लिली के फूल नहीं होने चाहिए।
  • बीबर की पूरी टीम के लिए कई साइज की टी-शर्ट्स भी इस लिस्ट में मांगी गई हैं।
  • जस्टिन बीबर के काफ़िले को ले जाने के लिए 10 लग्ज़री कारें, 2 वॉल्वो बसें बुक की जाएंगी।
  • कारों को सुरक्षा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की जेड प्लस सिक्योरिटी टीम साथ में होना चाहिए।
  • बीबर के अपने 8 सुरक्षा गार्ड भी उनकी सुरक्षा में साथ रहेंगे।
  • परफॉर्म करने के लिए होटल से स्टेडियम तक बीबर सड़क के रास्ते नहीं, बल्कि चॉपर (हेलिकॉप्टर) से जाएंगे।
  • बीबर जब सफर करेंगे तो 10 कंटेनर माल उनके साथ आएगा, जिसमें उनका सोफा सेट, प्ले-स्टेशन, वॉशिंग मशीन और टेबल-टेनिस की टेबल जैसे सामान शामिल होंगे।
शो के लिए टिकट के दाम 4000 से लेकर 75000 तक हैं और जस्टिन बीबर के लिए प्राइवेट जेट बुक की जा चुकी है। इसके अलावा जस्टिन बीबर के साथ कुछ और स्टार्स भी हिस्सा ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X