जिया खान के कातिल को सजा ए मौत मिले
तो कुछ लोगों ने पुलिस के अब तक के लचर रवैया पर भी सवाल उठाये हैं औऱ कोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की है। फेसबुक पर जिया खान से संबंधित पेज बनाया गया है जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं लिखी हैं।
गौरतलब है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गलत बातें हुई है, जिया की बॉडी पर चोट के निशान भी पाये गये हैं। इसलिए जिया खान की मां के वकील दिनेश तिवारी का कहना है कि उन्हें लगता है कि जिया की किसी ने हत्या की है और उसे खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री जिया खान का शव 3 जून की रात को उनके मुंबई अपार्टमेंट सागर में कमरे से लटका हुआ पाया था। जिया की मां राबिया खान ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है।
जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी। इसके कारण ही सूरज पंचोली पूरे 23 दिन तक जेल के अंदर भी रहे थे, फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
