सुशांत सिंह राजपूत केस- सूरज पंचोली, परिणीति से लेकर संजना सांघी, CBI जांच के लिए एक हुआ बॉलीवुड
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने गुजर चुके हैं लेकिन आज भी केस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में सुशांत की बहन ने यह केस में सीबीआई जांच के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस मुहिम में बॉलीवुड कलाकार भी सुशांत के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा समेत सूरज पंचोली ने भी सीबीआई जांच की मांग की है।
गुरुवार को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडिया जारी कर ये मांग की कि उनके फैंस आगे आएं और सीबीआई जांच की मांग करें। अंकिता लोखंडे से लेकर कंगना रनौत ने भी वीडियो डालकर सीबीआई जांच की मांग की।

इसके बाद कई नामी बॉलीवुड सेलेब्स सीबीआई जांच की मांग करते दिखे। सुशांत केस में सूरज पंचोली का नाम भी जुड़ चुका है। सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के साथ सूरज का नाम जोड़ा जा रहा था, लेकिन दिशा के परिवार ने इन बातों से खुद इंकार किया है। अब सूरज भी आगे बढ़कर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने भी सुसाइड पर जताया शक- कहा, यह समझना बहुत मुश्किल है


Click it and Unblock the Notifications











