'रावण जैसी फिल्में रोज नहीं बनतीं'
रावण की सभी खबरें पढ़ें
अभिषेक बच्चन ने गुरू में बेहद मंजी हुई अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। इसलिए जाहिर है कि इस बार अभिषेक से लोगों को गुरू से ज्यादा उम्मीदें हैं। अभिषेक ने भी दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए अपनी जान लड़ा दी है। अभिषेक ने एक सीन की शूटिंग के 90 फुट ऊंची चट्टान से पानी में गोता लगाया, वह दो घंटे तक एक झरने के नीचे खड़े रहे और केरल के जंगलों में सांपों और जोंक के बीच रहे। अभिषेक ने कुछ सीन्स के लिए मणिरत्नम की भी नहीं सुनी और काफी जोखिम उठाये।
रावण की एल्बम देखें
अभिषेक बताते हैं कि "मैंने गोता लगाया था। एक व्यवसायिक गोताखोर ने मुझे इसके लिए प्रशिक्षित किया था। लेकिन जब हम वहां पहुंचे, वहां ऊंचाई करीब 90 फुट थी। इसलिए लोगों ने कहा मुझे अपना जीवन खतरे में नहीं डालना चाहिए। इन नदी का बहाव बहुत तेज था और उसके तल में चट्टानें थीं। लेकिन आजकल इस तरह की भूमिका नहीं मिलती है। इसलिए मैंने वह सब किया जो इस फिल्म की जरूरत थीं। यह फिल्म तमिल में भी बनी है।


Click it and Unblock the Notifications
