..................... Just 5 days after, Kareena Will become Khan | सिर्फ 5 दिन बाद करीना बन जायेंगी खान... - Hindi Filmibeat

सिर्फ 5 दिन बाद करीना बन जायेंगी खान...

जी हां दोस्तों आपकी चहेती करीना कपूर मात्र 5 दिन बाद करीना खान में तब्दील हो जायेगी वो भी कानूनन। उसके बाद दुनिया की कोई भी ताकत करीना-सैफ को अलग नहीं कर पायेगी और दोनों को पूरी जिंदगी साथ गुजारने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। खबर है कि करीना-सैफ की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 स्टार होटलों में बुकिंग शुरू हो गयी है।

पदौदी नवाब में काफी काम-धाम लगा है। सैफ की अम्मा की निगरानी में पदौदी पैलेस में काम हो रहा है। दोनों ही परिवार के खास लोग इस शादी में शिरकत करेंगे। खबर है कि 16 तारीख को शादी करने के बाद सैफ- करीना के शादी की पार्टी दी जायेगी जो कि 18 अक्टूबर को होगी। जिसमें बॉलीवुड, राजनीति क्षेत्र और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

ऐसी भी खबर है कि इस शादी में पदौदी परिवार के कुछ रिश्तेदार नहीं भी आ रहे है। वो लोग सैफ की मां शर्मिला टैगोर से किसी बात पर नाराज है। बावजूद इसके कपूर और खान परिवार अपनी तरह से शादी की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही खानदान शादी के बारे मे कुछ भी मीडिया के बारे में शेयर नहीं करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X