भूकंप के दौरान फैमिली के साथ जापान में थे जूनियर एनटीआर, कांप गया कलेजा, सदमें में कही ये बात!

Jr NTR in Japan During Earthquakes- बीते दिन जापान से जिस तरह के वीडियोज सामने आए वो काफी हैरान करने वाले थे। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि सबकुछ खाक हो जाएगा। जापान में काफी तेजी से भूकंप आया था और जिसने भी रेलवे, घर या फिर पार्किंग्स के वीडियो देखे वो बस गॉड से दुआ ही कर रहा था।
इस बीच आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर काफी दुखी हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है। दरअसल एनटीआर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए जापान गए थे। जब भूकंप के झटके आए थे तो एनटीआर अपने परिवार के साथ जापान में थे।
यही कारण है कि वो काफी डर गए और उन्होने लिखा है, जापान में आए भूकंप से बहुत दुखी हैं। जूनियर एनटीआर नए साल के जश्न के लिए जापान अपने परिवार के लिए पहुंचे थे।
उनको नहीं पता था कि जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही होगी तो जापान की धरती इस तरह से कांप जाएगी। एक या दो नहीं पूरे 155 बार भूकंप के झटके वहां महसूस किए गए हैं। जूनियर एनटीआर वहां से सुरक्षित निकल आए हैं।
उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा, ''जापान से आज घर वापस आया और भूकंप के झटकों से बहुत सदमे में हूं। मेरा पूरी सप्ताह वहां गुजरा है। वहां के लोग अच्छे हैं और उनके लिए वो शु्क्रगुजार हैं। मजबूत बने रहें, जापान।'' एनटीआर के इस पोस्ट के बाद फैंस भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उनके चहीते सितारे सुरक्षित वापस आ गए हैं।
155 बार आया भूकंप
खबरें हैं कि जापान दहशत में है और 1 जनवरी को करीब 155 बार भूकंप के झटके आए। इससे काफी नुकसान हुआ है और 13 लोगों की मौत हो गई है। देश में सुनामी लहरों के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और तमाम के फंसे होने की आशंका है। अब देखने वाली बात होगी कि कितने लोग अलग अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।
एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लगातार कई प्रोजेक्ट्सको लेकर बिजी हैं। इस साल उनकी कुछ धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी जिसके लिए फैंस पहले ही कमर कस चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











