'मुझे एक सेकंड भी नहीं लगेगा..' जूनियर एनटीआर ने फैंस को स्टेज से क्यों दी धमकी? बुरी तरह भड़के सुपरस्टार

Jr NTR

Jr NTR angry on Fans- वॉर 2 को लेकर चर्चा है और फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। हैदराबाद में हाल ही में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि जूनियर एनटीआर फैंस पर ही भड़क गए।

इस दौरान उन्होने उनको धमकी भी दी और इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। ये इवेंट एकलौता इवेंट हैं जो कि एनटीआर फिल्म वॉर 2 को लेकर कर रहे थे।

इस दौरान फैंस के लिए एनटीआर को ऐसा रुख क्यों अपनाना पड़ा ये काफी दिलचस्प किस्सा है। दरअसल उनकी फैन फॉलोविंग साउथ में कैसी है ये तो सभी जानते हैं और इसी के चलते भीड़ काफी ज्यादा हो गई थी।

फैंस ने की बदतमीजी?

जूनियर एनटीआर जब स्टेज पर चढ़े और कुछ कहने की कोशिश की तो भीड़ लगातार शोर मचाने लगी। इस दौरान अभिनेता जो कहना चाह रहे थे वो किसी को समझ में नहीं आ रहा था। मना करने के बाद भी जब फैंस नहीं माने तो अभिनेता बुरी तरह से भड़क गए। उन्होने स्टेज छोड़कर जाने की धमकी दे डाली।

एनटीआर ने कहा, ''मैने तुम लोगों से शांत रहने को कहा था, अब मैं चला जाऊं क्या? मुझे एक सेकंड भी नहीं लगेगा मैं माइक नीचे रखूंगा और स्टेज से उतर जाऊंगा।'' बता दें जूनियर एनटीआर का मकसद सिर्फ लोगों को चुप कराना था ताकि वो अपनी बात कह सकें। हालांकि इस वीडियो के बाद लोग अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं।

इस वीडियो पर ट्रोल हो रहे एनटीआर के समर्थन में उनकी फैन आर्मी उतर आई है। फैंस का कहना है कि उन्होने किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी है बस शांत करवाने को लेकर ऐसी बातें कहीं हैं। जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोविंग साउथ में जबरदस्त है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें या वीडियो सामने आते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: junior ntr war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X