प्रियंका चोपड़ा संग साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर करने जा रहे हैं बड़ा धमाका, सामने आई फिल्म की जानकारी

Junior NTR- Priyanka Chopra

Priyanka Chopra And Jr Ntr: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नई वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खबरों में हैं, अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ बड़ा धमाका करने जा रही हैं। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ गई है, फैंस इसको लेकर काफी खुश हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आजकल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन चर्चा की वजह उनकी कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि अभिनेत्री की आने वाली फिल्म है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म को लेकर सामने आया है कि, यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर आधारित हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात की गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली है।

हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है और न ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी कहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है परंतु सूत्रों के अनुसार फिल्म की खबर पक्की हो गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म के अलावा देवरा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह वॉर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बात का खुलासा तो खुद ऋतिक रोशन ने किया था। फिलहाल तो जूनियर एनटीआर के पास काफी शानदार प्रोजेक्ट हैं।

More from Filmibeat

Read more about: junior ntr priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X