जब Jr NTR की एक झलक पाने के लिए 10 लाख फैंस पहुंचे थे एक साथ, तब चलानी पड़ी थी स्पेशल ट्रेन

Jr NTR Birthday

Jr NTR Birthday: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जो कि आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आरआरआर फेम स्टार के बारें में एक ऐसा किस्सा आपको बताएंगे जिसको सुनकर आपको यकीन नहीं कि किसी स्टार से जनता इतना भी प्यार कर सकती है।

दरअसल बात ऐसी है कि, महज 7 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रहे सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फैन-फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि 19 साल पहले सुपरस्टार की एक झलक देखने के लिए 10 लाख फैंस इकठ्ठा हुए थे।

जी हां...यह सुनने में काफी अतरंगी है लेकिन सच है कि जूनियर एनटीआर को सिर्फ देखने के लिए 10 लाख फैंस पहुंचे थे, इतना ही नहीं इन फैंस के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेनें तक चलवाई थीं ताकि फैंस बिना किसी तकलीफ के साथ अपने पसंदीदा अभिनेता से मिल सके।

यह किस्सा जूनियर एनटीआर ने द कपिल शर्मा शो में खुद सुनाया था, साल 2004 में जब जूनियर एनटीआर की फिल्म आंध्र वाला रिलीज हुई थी, तब फिल्म का एक इवेंट रखा गया था। जूनियर एनटीआर ने किस्सा सुनाते हुए कहा- उनकी फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर 10 लाख फैंस उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे।

तब सरकार को फैंस के लिए 10 स्पेशल ट्रेन अलग से चलवानी पड़ी थीं। एक्टर ने बताया था- अच्छा रहा कि कोई धक्कामुक्की नहीं हुई और ना कोई एक्सीडेंट या भगदड़। बहुत ही आराम से फैंस मुझसे मिलने उस इवेंट का हिस्सा बन पाए थे।

जूनियर एनटीआर ने बताया था, वह खुद हैरान रह गए थे कि उनके लिए फैंस की इतनी भीड़ उमड़ आई। रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर महज 7-8 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं, उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था।

खैर बैसे तो आज भी फैंस के बीच जूनियर एनटीआर की दीवनगी उतनी ही जितनी उस वक्त हुआ करती थी। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का दबदबा अब सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है, एक्टर अब दुनियाभर में पॉपुलर हो चुके हैं।

Read more about: jr ntr junior ntr jr ntr birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X