Devara रिलीज होते ही Junior NTR के कटआउट को फैंस ने लगाई आग, मुसीबत में पड़ गई लोगों की जान

Junior NTR

Junior NTR Cutout Set On Fire: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म देवरा हाल ही में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर एक्टर के फैन काफी एक्साइटेड हैं और उनका दमदार एक्शन देखने के लिए फिर से बेकरार हैं।

थिएटर से सामने आया वीडियो

जूनियर NTR स्टारर देवरा 27 सितंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। साउथ इंडिया में इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन हैदराबाद में इसकी शुरुआत काफी खराब रही। जी हां, वहां से कुछ विचलित कर देने वाले वीडियो सामने आए हैं।

Junior NTR के कटआउट को लगी आग

देवरा के रिलीज के बाद टॉलीवुड स्टार जूनियर NTR के एक बड़े कट-आउट को एक अनियंत्रित भीड़ ने आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थानीय लोग और क्षेत्र के अधिकारी थोड़े परेशान हो गए। इस चौंकाने वाली घटना के वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो गए हैं। इस वीडियो में हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर के बाहर जूनियर एनटीआर का एक बड़ा कट-आउट आग की लपटों में घिरा हुआ देखा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्साइटेड फैंस देवरा की रिलीज का जश्न मनाने के लिए थिएटर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे और तभी कट-आउट में आग लग गई।

अधिकारियों ने जारी किया आदेश

जूनियर NTR के कटआउट में आग लगने के बाद फैंस जमा हो गए और भीड़ बेकाबू हो गई। इस आग के बाद लोग इलाके से भागने की कोशिश करने लगे। स्थानीय अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक दिया और कोई बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। इस घटना को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने अब लोगों से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सिनेमाघरों के बाहर इकट्ठा ना होने और पटाखे ना फोड़ने को कहा है।

Devara हुई रिलीज

आपकी जानकरी के लिए बता दे, जूनियर NTR की 'देवरा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की तेलुगु डेब्यू भी है।

More from Filmibeat

Read more about: devara junior ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X