..................... Junior NTR Angry Fan created ruckus and Vandalise Telangana Theatre After Delay In Devara Screening - Hindi Filmibeat

Junior NTR के फैंस ने की सारी हदें पार, गुस्से में थिएटर में मचाई तोड़फोड़, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Junior NTR

Junior NTR Angry Fan Video: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 शुक्रवार (27 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैन इस फिल्म को देखने के लिए इतने उतावले हो गए कि कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद एक्टर भी परेशान हो गए होंगे।

अपने फेवरेट स्टार की फिल्म रिलीज की खुशी में कुछ फैन तो इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने तोड़-फोड़ मचानी शुरू कर दी। पटाखे फोड़ने से लेकर सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म के पोस्टर के बड़े-बड़े कट-आउट लगाने तक, देश भर के फैंस ने साबित कर दिया है कि देवरा की रिलीज को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन इस एक्साइटमेंट के चक्कर में कुछ लोगों ने एक थिएटर में तोड़फोड़ मचा दी।

दरअसल, जूनियर एनटीआर के फैंस ने फिल्म की स्क्रीनिंग में देरी के कारण तेलंगाना के पलवांचा में वेंकटेश्वर थिएटर में हंगामा किया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस को थिएटर में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है क्योंकि फिल्म की स्क्रीनिंग तय समय पर शुरू नहीं हुई थी। जी हां, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण स्क्रीनिंग में देरी हुई और इस वजह से फैंस बुरी तरह से भड़क गए।

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग कांच की खिड़कियां तोड़ते और थिएटर के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अफरातफरी के दौरान कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद गुस्साई भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और फिर तकनीकी प्रॉब्लम के ठीक होने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग को शुरू किया गया। खबर है कि थिएटर मैनेजमेंट ने सिनेमा देखने वालों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।

देवरा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कोरटाला शिवा की डायरेक्टेड यह फिल्म जान्हवी और सैफ की तेलुगु डेब्यू है। देवरा में हाई-ऑक्टेन वॉटर एक्शन सीक्वेंस है। जूनियर एनटीआर भी फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। देवरा को दो पार्ट्स में रिलीज करने की तैयारी है।

Read more about: jr ntr junior ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X