VIDEO: बेहद नाजुक हालत में बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, मिलने पहुंचे जॉनी लीवर हालत देख हुए परेशान

Mehmood, johnny lever

Mehmood Stomach Tumour: बॉलीवुड अभिनेता जूनियर महमूद की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। बीते दिन अभिनेता की तबीयत को लेकर ऐसी खबर सामने आई जिसने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दीं। वहीं अब बताया जा रहा है कि उनकी हालत और भी नाजुक हो गई है। अभिनेता जॉनी लीवर ने भी उनसे मुलाकात की और उनका अप्डेट लिया। बताया जा रहा है कि महमूद के पेट में ट्यूमर है।

महमूद को अपना भाई मानने वाले सलाम काजी ने मीडिया ये बातचीत करते हुए कहा, 'जूनियर महमूद के पेट में ट्यूमर है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उनका वजन 20 किलो कम हो गया है, लेकिन वह पहले से ही स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनसे मिलने आने वाले लोगों से अच्छे से बात कर रहे हैं।' वहीं, महमूद की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही दिग्गज कॉमेडियन-अभिनेता जॉनी लीवर उनसे मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

एक वायरल वीडियो में, कॉमेडी के दिग्गज जॉनी लीवर ने बीमार अनुभवी अभिनेता से उनके आवास पर मुलाकात की, चिंता व्यक्त की और इस चुनौतीपूर्ण समय में समर्थन की पेशकश की। वीडियो में नजर आ रहा है कि जॉनी लीवर ने बातचीत के दौरान प्रेरणा प्रदान की, जब जूनियर महमूद कमजोर दिखाई दे रहे थे, और बिस्तर पर लेटे हुए थे।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट ताबड़तोड़ वायरल हुई जिसमें बताया गया था कि महमूद लीवर कैंसर से पीड़ित हैं, और उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी से मना कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया था कि अब बहुत देर हो चुकी है, और सिर्फ प्रार्थनाएं ही कुछ चमत्कार दिखा सकती हैं। हालांकि, जब इस वायरल रिपोर्ट की अमर उजाला ने तफ्तीश की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

More from Filmibeat

Read more about: mehmood johnny lever bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X