Junior Mehmood Last Rites:नम आखों से सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद को दी आखिरी विदाई

Junior Mehmood

Junior Mehmood Last Rites: हिंदी सिनेमा जगत में वर्तमान समय में शौक का माहौल है, फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी काफी दुखी हैं। मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। और आज महमूद को आखिरी विदाई देने कई सारे सेलेब्स शामिल हुए।

जूनियर महमूद की आखिरी विदाई-

सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद पिछले काफी वक्त से अपनी बीमारी के चलते खबरों में थे। अभिनेता की तबीयत बहुत खराब थी। अब महमूद ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ऐसे में महमूद के निधन की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है और सेलेब्स भी काफी दुखी हो गए। इस बीच जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सेलेब्स उनके आवास पर एकजुट हुए हैं।

टीवी सीरियल तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। इसके अलावा जॉनी लीवर, आदित्य पंचौली, राज मुराद, राकेश बेदी और सुदेश भौंसले जैसी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई।

लंबे अरसे तक अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए हिंदी सिनेमा की फिल्मों से फैंस को गुदगुदाने वाले जूनियर महमूद की मौत से यकीनन सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अंतिम विदाई के वक्त फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबकी आखें नम थी।

कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे महमूद-

गौरतलब है कि, सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद काफी समय से पेट के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय में बीमार होने के चलते 8 दिसंबर को जूनियर महमूद अपनी जिंदगी की जंग को हार गए।

250 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले जूनियर महमूद से हाल में मुलाकात करने जॉनी लिवर, सचिन पिलगांवकर और जितेंद्र पहुंचे थे। दरअसल ये सब एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे और जितेंद्र से मिलने की इच्छा खुद जुनियर महमूद ने जताई थी।

More from Filmibeat

Read more about: junior mehmood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X