फिल्म 'बोल बच्चन' के चलते दोबारा घायल हुए अभिषेक

Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन एक बार फिर चोटिल हो गये हैं इस बार उनकी उंगली फ्रेक्चर हो गयी है। इन दो हफ्तों में अभिषेक को दूसरी बार चोट लग चुकी है। शूटिंग के बाद जब वो सेट से होटेल की ओर लौट रहे थे तो उनके हाथ पर क्रिकेट की बॉल से चोट लग गयी। इससे पहले भी उनके आंख के पास छः टांके आ चुके हैं।

बोल बच्चन और जयपुर में शुटिंग लगता है छोटे बच्चन को रास नहीं आ रही है तभी तो इसी फिल्म के दौरान उन्हें एक बार फिर से चोट आ गयी है। अभिषेक ने ट्वीटर पर ट्वीट किया है कि मैंने अब अपनी उंगली फ्रैक्चर कर ली, इसे मैं चोट के साथ हमदर्दी ही कहूंगा। हम आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही अभिषेक फिल्म बोल बच्चन के सेट पर ही घायल हो गये थे। इतना ही नहीं अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को भी उनकी फिल्म डिपार्टमेंट की शूटिंग के दौरान चोट लग चुकी है।

अमिताभ तो रिब्स में हेयर लाइन फ्रेक्चर आ चुका है, इसे हम वक्त की बेरहमी ही कहेंगे कि इतने कम सयम में इस बच्चन फेमेली में चोटों का सिलसिला शुरू हो चुका है। हम तो यही कामना करेंगे की आप दोनों जल्द ही ठीक हो जाएं और फिर से हंसते खेलते नजर आएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X