देखिये कितने परफैक्ट हैं जूनियर आमिर खान

फिल्म पीके में राजकुमार हिरानी आमिर और अनुष्का शर्मा को कास्ट कर रहे हैं। खबर के मुताबिक जुनैद को बचपन से ही फिल्म मेकिंग में काफी रुचि रही है। अपनी इस रुचि को अपने करियर में तब्दील करने के लिए जुनैद को आमिर को यह वादा करना पड़ा कि वो अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं करेंगे।
आमिर फिल्हाल अपने शो सत्यमेव जयते और फिल्म तलाश और धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के खत्म होने के बाद आमिर राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके की शूटिंग करेंगे। यह तो तय है कि पापा आमिर के साथ काम करके जुनैद को काफी कुछ सीखने को मिलेगा लेकिन यह देखना रोमांचक होगा कि फिल्म में साथ काम करते हुए असिस्टेंट बेटे और एक्टर पापा के बीच की कैमिस्ट्री कैसी रहती है। फिल्हाल जुनैद अपने पापा की तरह ही काम के साथ पढ़ाई में भी परफैक्शन लाने की पूरी कोशिश में हैं देखते हैं कि मिस्टर परफैक्शनिस्ट के बेटे जूनियर आमिर खान में कितना परफैक्शन है।


Click it and Unblock the Notifications