जंगली टीजर: रिलीज हुआ विद्युत जामवाल की धमाकेदार फिल्म का Teaser

Recommended Video

Junglee Teaser REACTION: Vidyut Jammwal का Chuck Russell के Direction में धाकड़ Action | FilmiBeat

बॉलीवुड में एक्शन हीरोज की अभी बात हो और उसमें विद्युत जामवाल का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। बता दें कि एक और शानदार फिल्म के साथ अभिनेता वापस आने वाले है जिसकी टीजर रिलीज हो गया है। विद्युत जामवाल इस फिल्म भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले है जो कि उनकी हर फिल्म में देखने को मिल ही जाता है। बता दें कि इस फिल्म का नाम जंगली है और पूरी फिल्म जंगल के ऊपर ही बनी है।

फिल्म के टीजर में आपको पता चलेगा कि विद्युत जामवाल एक ऐसे इंसान है जो जानवरों के साथ रहते हैं और उनके ही बीच में पले भी है। इस टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म जंगल और वहां रहने वाले जानवरों की हिफाजत करने को लेकर है लेकिन बाकी पता ट्रेलर आने के बाद ही लग पाएगा।

vidyut jamwal, विद्युत जामवाल

फिलहाल इस टीजर में विद्युत जामवाल हाथियों के साथ नहाते और उनके साथ वक्त गुजारते नजर आ रहें है। एक सीन में ये भी दिखाया जाता है कि वो किसी से लड़ भी रहें है।

इसका मतलब है कि फिल्म काफी ज्यादा बेहतरीन होने वाली है और विद्युत जामवाल के फैंस काफी समय से इसका इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि फिल्म 2019 में रिलीज होगी और अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X