रॉकस्टार के निर्माता के खिलाफ सी ग्रेड एक्ट्रेस करेंगी मुकदमा

इस मुकदमे का कारण है इस फिल्म के एक गाने में उनकी सी ग्रेड फिल्म जंगली जवानी के पोस्टर और उसके नाम का प्रयोग किया गया है। दर्सल इस गाने में रणबीर कपूर और नरगीस फाखरी दोनों इंजॉएमेंट के लिए एक थियेटर में मसाला फिल्म देखने जाते हैं जिसका नाम है 'जंगली जवानी'।
अब इस फिल्म की एक्ट्रेस का कहना है कि जब मैंने इस फिल्म के गाने को देखा तो मेरे होश उड़ गये इसमें मुझे सेमी न्यूड दिखाया गया है। इससे उनकी इमेज खराब हुई है, इतना ही नहीं जब से यह फिल्म आई है उनके दोस्त उनका मजाक भी उड़ाने लगे हैं। मैं जल्द ही इस फिल्म के खिलाफ मान हानी का मुकदमा दर्ज करने वाली हूं।


Click it and Unblock the Notifications











