..................... junaid wants to make his career in bollywood he is training for acting says aamir khan - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में आमिर खान के बेटे का धमाकेदार डेब्यू, इस शर्त पर आमिर खान देंगे साथ

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हो चुकी है और मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है। बता दें कि इसी बीच एक खबर आ रही है कि आमिर खान के बेटे जुनैद काफी जल्दी ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कक सकते हैं। इस बात को लेकर आमिर खान ने ही खुलासा किया था और कहा कि जुनैद एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहता है।

गौरतलब है कि आमिर खान हाल ही में कॉफी विद करण में अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को प्रमोट करने आए थे और तब उन्होने इस राज से पर्दा उठाया। आमिर खान ने ये भी बताया कि जब जुनैद ने ये बात बोली तो मैने कंफर्म किया कि ये फैसला वो खुद ले रहा है या किसी के दबाव में है। उसने बताया कि एक्टिंग ही करना चाहता है।

aamir khan, आमिर खान

आमिर ने ये भी बताया कि जुनैद अभी एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहा है और मैने उससे कहा हुआ है कि अगर वो अच्छा अभिनय करेगा तो ही उसकी फिल्म मैं प्रमोट करूंगा क्योंकि मै गलत प्रमोशन नहीं कर सकता हूं।

बता दें कि जुनैद खान आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त के बेटे हैं..रीना दत्त आमिर खान के बचपन की दोस्त थी और आमिर ने उनसे शादी की थी। हालांकि बाद में दोनो का तलाक हो गया और बाद में उन्होने किरण राव से शादी की थी। रीना के दो बच्चे हैं जिनमें एक जुनैद है और एक ईरा है तो वहीं किरण राव से एक बेटा आजाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X