..................... Junaid Khan was pushed by Salman Khan's bodyguards, video from the premiere of 'Sitaare Zameen Par' - Hindi Filmibeat

सलमान खान के करीब जाना है बेहद मुश्किल.. बॉडीगार्ड ने आमिर खान के बेटे को मारा धक्का, उतर गया जुनैद का मुंह!

Junaid khan salman khan

Junaid Khan Salman Khan Video- मेगास्टार सलमान खान हाल ही में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा सामने आया है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धमकियां मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी कड़ी रहती है और यही कारण है कि जुनैद खान को सलमान से नहीं मिलने दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान को सिक्योरिटी ने नहीं पहचाना सलमान खान के पाए तो धक्का मारकर साइड में कर दिया।

अब लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। या उनको पहचाना नहीं गया है या फिर सिक्योरिटी के चलते उनको घेरे में नहीं आने दिया गया। जुनैद काफी तेजी से सलमान खान से मिलने के लिए आए थे लेकिन बॉडीगार्ड्स ने उनको हाथ लगातार किनारे कर दिया। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कर हैं कमेंट्स

जुनैद खान के साथ ऐसा होने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वो किंग है बॉलीवुड का।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये जुनैद।'' एक ने लिखा, ''अरे सब दुश्मन ह ना भाईजान के इसीलिए।'' एक ने लिखा, ''और आमिर खान का बेटा बोला अरे मैं आमिर खान का बेटा हूं।'' एक ने लिखा, ''भाईजान भी ये नहीं कि थोड़ा लेफ्ट देख लें।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान के बेटे की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

जुनैद खान ने की हैं फिल्में

ऐसा नहीं है कि जुनैद खान को कोई नहीं जानता और वो फिल्में नहीं कर चुके। उनको एक फिल्म महाराज में देखा गया था जिसमें वो कमाल के नजर आए थे। इसके अलावा वो लवयापा में नजर आए थे जिसको कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो किस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: junaid khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X