जुम्मे की रात सॉंग रिव्यू

किक गाने में सलमान खान के डांस मूव्स बेहतरीन हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी की है अहमद खान ने। उन्होंने सलमान को भी काफी अच्छी तरह से इस गाने में डांस करवाया है। सलमान खान ने खुद इस बात पर सहमती जताते हुए ईवेंट के दौरान कहा कि उनसे डांस करवा पाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन अहमद खान ने काफी मेहनत की है और इस गाने में उनसे काफी मेहनत करवाई है।
जुम्मे की रात सलमान के फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह है। ये बहुत बड़े स्केल पर शूट किया गया है। साजिद ने इस गाने के बारे में बताते हुए कहा हमने अपनी तरफ से काफी मेहनत की है इस गाने पर साथ ही गाने में काफी एनर्जी डाली गीय है। पूरी टीम ने गाने को हटकर शूट करने में अपनी पूरी मदद दी है। गाने में सलमान खान कई ऐसे मूव्स करते दिखेंगे जिन्हें देख उनके फैंस भी काफी खुश हो जाएंगे। गाने को यू ट्यूब पर मिलते हिट्स देखकर महसूस हो रहा है कि ये गाना भी काफी हिट होगा।
तो आप भी देखिये सलमान खान के इस मस्ती भरे गाने को और जरा कुछ स्टेप्स आप भी ट्राई कीजिये।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications