'जानी मानी एक्ट्रेस पर बनी है जूली 2'..पहलाज निहलानी का बयान
जूली 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने खुलासा किया है कि जूली 2 एक असल हिरोइन की कहानी है जो 1990 से 2000 के बीच काफी पॉपुलर थी लेकिन कंट्रोवर्सी से बचने के लिए मेकर्स एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं करेंगे। ये बाते किसी और नहीं बल्कि फिल्म के प्रजेंटर पहलाज निहलानी ने कही।
एक हिंट के तौर पर उन्होंने कहा कि "एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म से एक खान सुपरस्टार के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ में तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम किया और वो स्टार बनी। उनकी तमिल-तेलुगु शादीशुदा सुपरस्टार के साथ अफेयर की खबरें भी आईं और अब वो भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम बन गई है।

बातचीत के दौरान निहलानी ने कहा कि "ये असल में एक एक्ट्रेस पर बेस्ड है। बल्कि असल में पूरी स्टार कास्ट में से एक एक्टर उस एक्ट्रेस के साथ Involve भी थे। हम उनका नाम नहीं ले रहे क्योंकि हम नहीं चाहते कि हमारी फिल्म बंद हो जाए।
एक बार फिल्म रिलीज होगी तो सभी समझ जाएंगे कि वो कौन है। लक्ष्मी राय ने हाल में ही ऑडिशन प्रक्रिया का की जानकारी दी थी और कहा था "लड़कियों के कपड़े उतरवाए जाते हैं और उनकी हिप लाइन और बस्ट चेक किए जाते हैं। यहां तक कि उन्हें बिकिनी में आने को कहा जाता है।"


Click it and Unblock the Notifications











