जूलिया रॉबर्ट्स भारत में

By Staff
जूलिया रॉबर्ट्स भारत में

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता

ऑस्कर पुरस्कार विजेता मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स इन दिनों अपनी फिल्म ‘ईट प्रे लव’ की शूटिंग के सिलसिले में भारत आई हुई हैं.

जूलिया रॉबर्ट्स की फ़िल्म ‘ईट प्रे लव’ की शूटिंग दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर दूर पटौदी के आश्रम हरी मंदिर में हो रही है. रॉबर्ट्स अपने तीन बच्चों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली ख़ान पटौदी के पटौदी पैलेस में ठहरी हुईं हैं.

पटौदी के लोग अचानक मिल रहे मीडिया प्रसार से काफ़ी ख़ुश हैं और एक अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म के उनके यहां शूट किए जाने से उत्साहित भी. ये अलग बात कि ज्यादातर गांववालों के लिए ‘प्रिटी वूमन’ जूलिया रॉबर्ट्स एक अंजान नाम हैं.

पटौदी में रहने वाले ठाकुर दास ढींगरा जूलिया रॉबर्ट्स को तो नहीं जानते लेकिन बस उन्हें ये पता है कि वो अमेरिका की कोई अभिनेत्री हैं जो पटौदी में शूटिंग के लिए आई हैं.

मीडिया में ऐसी ख़बरें हैं कि शूटिंग की वजह से गाँव वाले आश्रम के अन्दर मंदिर में भी नहीं जा पा रहे हैं. लेकिन इस पर गाँव वालों का कहना है कि उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है.

ठाकुर दास ढींगरा ने कहा "शूटिंग के समय थोडी देर के लिए गाँव वालों को मंदिर में जाने से रोका जाता है लेकिन लंच के वक़्त और जब शूटिंग मंदिर से कहीं दूर हो रही होती है तो हमें जाने दिया जाता है".

शूटिंग

दरअसल जिस आश्रम में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है वहां एक कॉलेज भी है. इसी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र बजिंदर ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने जूलिया रॉबर्ट्स को उनके तीनो बच्चों के साथ लगभग 25 मीटर की दूरी से देखा है. और उन्हें वो बहुत अच्छी भी लगीं.

शूटिंग के दौरान भीड़ का हिस्सा रहे एक और छात्र मनोज कुमार ने कहा "हांलाकि मैंने अब तक जूलिया रॉबर्ट्स की कोई भी फिल्म नहीं देखी है लेकिन ये फिल्म मैं ज़रूर देखूँगा क्यूंकि शायद एक दो सीन में मैं ख़ुद को भी देख पाऊं".

दिक्कतें

लेकिन इन छात्रों को आश्रम में आने जाने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है.

मनोज ने कहा "मुझे टयूशन के लिए जाना होता है और सिक्यूरिटी वाले मुझे रोज़ देखते हैं और पहचानते भी हैं लेकिन फिर भी बहुत पूछताछ करते हैं. मैं इससे बहुत तंग हो गया हूँ".

जूलिया रॉबर्ट्स की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होलिस्टिक सिक्यूरिटी के एक सदस्य ने बीबीसी को बताया कि जूलिया के निजी सिक्यूरिटी गार्डस के अलावा उनकी एजेंसी के सुरक्षाकर्मी और हरियाणा पुलिस के कुछ सिपाही भी वहां तैनात रहते हैं.

इस सुरक्षा कर्मी ने बीबीसी को बताया की रॉबर्ट्स का स्वभाव बहुत दोस्ताना है और वो आते-जाते ‘हैलो’ वग़ैरा कहतीं रहतीं हैं.

‘ईट प्रे लव’ अमेरिकी लेखिका एलिज़ाबैथ गिलबर्ट की पुस्तक है जिसे निर्देशक रॉयन मर्फ़ी एक फ़िल्म में ढाल रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X