जूलिया रॉबर्ट्स पहुंची मिर्ज़ापुर

By Staff
जूलिया रॉबर्ट्स पहुंची मिर्ज़ापुर

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता

जूलिया रॉबर्ट्स रविवार को पहुंची हरियाणा के मिर्ज़ापुर गांव अपनी फ़िल्म ‘ ईट , प्रे , लव ’ की शूटिंग के लिए.

ये तो आप जानते ही होंगे कि रॉबर्ट्स इन दिनों भारत में शूटिंग कर रही हैं. इससे पहले रॉबर्ट्स दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर दूर पटौदी के आश्रम हरी मंदिर में शूटिंग कर रही थीं.

रॉबर्ट्स मिर्ज़ापुर गांव में आउटडोर शूटिंग के लिए पहुंची. यहाँ पर ख़ास तौर पर बाज़ार का एक सेट बनाया गया था. इस सीन में जूलिया रॉबर्ट्स अपने सह-कलाकार रिचर्ड जेन्किन्स के साथ एक कैफे में कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रूकती हैं.

रॉबर्ट्स को देखने के लिए मिर्ज़ापुर गांव के लगभग 300-400 लोग सेट के आस पास जमा हुए थे.

गांव के सरपंच एमपी यादव ने बताया की उन्हें लगभग एक महीने पहले इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के एक सदस्य ने संपर्क किया था.

उनके गांव में हो रही शूटिंग से ज्यादा यादव इसलिए खुश थे की उन्हें जूलिया रॉबर्ट्स से बात करने का मौका मिला. साथ ही उन्हें गर्व भी था की हॉलीवुड की इतनी बड़ी अभिनेत्री उनके गाँव में शूटिंग के लिए आयीं. रॉबर्ट्स ने यादव से मिर्ज़ापुर गाँव की तारीफ़ भी की.

जूलिया रॉबर्ट्स मिर्जापुर में शूटिंग के बाद पटौदी पैलेस में भी शूटिंग करेंगी और उसके बाद वो सीधे इंडोनेशिया के लिए रवाना हो जाएँगी.

‘ईट, प्रे, लव’ अमेरिकी लेखिका एलिज़ाबैथ गिलबर्ट की पुस्तक है जिसे निर्देशक रॉयन मर्फ़ी एक फ़िल्म में ढाल रहे हैं. इसमें रॉबर्ट्स गिल्बर्ट की भूमिका निभा रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X