..................... जूलिया रॉबर्ट्सः मैं हिंदू हूं - Hindi Filmibeat

जूलिया रॉबर्ट्सः मैं हिंदू हूं

By Neha Nautiyal
जूलिया रॉबर्ट्सः मैं हिंदू हूं

हॉलिवुड की सुपरस्टार जूलिया रॉबर्ट्स ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है. ब्रितानी अख़बार डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक जूलिया भारत में अपनी फ़िल्म 'ईट प्रे लव' की शूटिंग के बाद से अब हिंदू धर्म की रीति-रिवाज़ों का पालन कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि अब वे अपने पति और तीनों बच्चों के साथ हर रोज मंदिर जाती हैं और प्रार्थना करती हैं.

उन्होंने कहा, "सेलिब्रिटी के तनाव झेलने के बाद अब मैं शांति और सुकून के लिए पुनर्जन्म की उम्मीद करती हूं."

बैपिटिस्ट और कैथोलिक परिवार में जन्मीं अमरीकी अभिनेत्री जूलिया रॉबर्टस् (42 वर्षीया) ने यह जानकारी एले पत्रिका के सितंबर अंक में दिए गए एक इंटरव्यू में दी.

अपनी नई फ़िल्म में वो एक ऐसी महिला की भूमिका में हैं जो हिंदू धर्म की आध्यात्मिकता के माध्यम से खुद को पाने की कोशिश कर रही हैं.

यह फ़िल्म एलिज़ाबेथ गिलबर्ट की बेस्ट सेलिंग किताब की कहानी पर आधारित है. ब्रिटेन में इस फ़िल्म का प्रदर्शन इस साल के आखिर में किया जाएगा.

जूलिया पिछले साल सितंबर में भारत में विवादों में आ गईं थीं. नई दिल्ली के एक मंदिर में उनकी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों को नवरात्र के मौके पर लोगों के मंदिर जाने से रोक दिया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X