पटौदी परिवार के साथ घूमी जूलिया
फिल्म ईट, प्रे, लव की शूटिंग करने भारत आई हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने पिछला सप्ताह अपने पूरे परिवार के साथ बिताया।
हरियाणा के पटौदी में इस परिवार के पुश्तैनी आशियाने पटौदी पैलेस में गत सप्ताहांत जूलिया ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी, उनकी पत्नी और बीते जमाने की विख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके तीनों बच्चों के साथ वक्त बिताया। जूलिया पटौदी हाउस में ठहरने वाली पहली हॉलीवुड सेलिब्रिटी है।
शर्मिला ने रविवार को बताया,"जूलिया रॉबर्ट्स हमारी मेहमान हैं। वह हमारी ही जगह ठहरी हैं। हमने यहां यूनिट को रहने की इजाजत दी क्योंकि वह हमारी सहकर्मी हैं और मैं जानती हूं कि घर से बहुत दूर शूट करते समय कैसा लगता है।"
उन्होंने कहा, "हम पैलेस के मुख्य हिस्से में ठहरे हैं। वे लोग हमारी संपत्ति के दूसरे हिस्से में ठहरे हैं जिसे नफीज मंजिल के नाम से जाना जाता है। 'द राइजिंग' के दौरान आमिर खान यहां रह चुके हैं। दीपा मेहता 'अर्थ' की शूटिंग के दौरान पटौदी में थीं।"
गौरतलब है कि जूलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'ईट,प्रे,लव' की शूटिंग के सिलसिले में भारत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











