जूही चावला भी रखेंगी छोटे पर्दे पर क़दम

By Staff
जूही चावला भी रखेंगी छोटे पर्दे पर क़दम

डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा की तीसरे सीज़न में जूही चावला बतौर जज अपनी भूमिका निभाएँगी. उनके अलावा सरोज खान और वैभवी मर्चेंट भी शो में जज के तौर पर रहेंगी.

अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और सलमान खान समेत कई सितारें टेलीवीज़न पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं.

टेलीवीज़न में आख़िरकर काम के लिए हाँ करने के बारे में जूही ने पत्रकारों से मुंबई में कहा, “पिछले दो सालों से टॉक शो होस्ट करने के ऑफ़र आते रहे हैं लेकिन मैं फ़ैसला टालती रही. मुझे लगा कि लोगों को बहुत ज़्यादा उम्मीदें होंगी. पहले समझा जाता था कि जो फ़िल्मस्टार टीवी पर काम करते हैं उनका फ़िल्मी करियर ख़त्म हो चुका है. लेकिन अब चीज़ें बदल चुकी हैं.”

रियलिटी शो के बारे में उनका कहना था, " प्रतियोगियों को परखते समय मैं ये बात ध्यान में रखूँगी कि ये लोग नृत्य में माहिर नहीं है और घबराए हुए होंगे. उनके रवैये को भी मैं ध्यान में रखूँगी."

शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज़ भी नया टीवी धारावाहिक बना रही है और कहा जा रहा है कि जूही इसमें विशेष भूमिका निभाएँगी.

पिछले साल जूही बीआर चोपड़ा बैनर की फ़िल्म भूतनाथ में नज़र आई थीं जिसमें उन्होंने बतौर अभिनेत्री ही नहीं बल्कि बतौर गायिका भी काम किया था.

जूही चावला इनदिनों आईपीएल को लेकर भी व्यस्त हैं. उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ मिलकर कोलकाता की टीम नाइट राइडर्स को खरीदा है. हाल ही में गोवा में लगी आईपीएल की बोली में शाहरुख़ तो नहीं थे पर जूही वहाँ मौजूद थीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X