शाहरुख खान के जन्मदिन पर जूही चावला का बड़ा ऐलान, 500 पेड़ लगाने का संकल्प!
सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर ना सिर्फ फैंस बल्कि उनके सहकलाकार भी उनको विश कर रहे थे। अभिनेत्री जूही चावला ने तो कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। खबर है कि जूही चावला ने मंगलवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 56वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के नाम पर 500 पेड़ लगाने की बात कही है।
जूही चावला ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की जिसमें शाहरुख के साथ उसकी कई तस्वीरें थीं। इसके साथ ही उन्होंने उनकी तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया। शाहरुख को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"जन्मदिन की शुभकामनाएं शाहरुख खान, आपके नाम पर लिए 500 पेड़ ..!! हमारे परिवार के सभी लोगों के प्यार के साथ ..!!! @iamsrk'' जूही चावला का ये वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैँ।
बता दें कि शाहरुख खान और जूही चावला ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और यही कारण है कि वो आज तक काफी अच्छे दोस्त हैँ। पिछले साल भी, शाहरुख के जन्मदिन पर जूही ने कावेरी कॉलिंग के लिए 500 पेड़ लगाने का संकल्प लिया था,
जो पिछले साल सद्गुरु, संस्थापक, ईशा फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एक आंदोलन था। शाहरुख खान फिलहाल कई फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। हालांकि जूही चावला काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications