संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री, जूही चावला निभाएंगी ये दमदार किरदार!
संजय लीला भंसाली जब भी किसी तरह की फिल्म बनाते हैं उसमें शानदार स्टारकास्ट और काफी अच्छा पैसा खर्च किया जाता है। लेकिन इस समय वो एक वेब सीरीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसका नाम हीरा मंडी होने वाला है। खबरे हैं कि ये सीरीज करीब 8 एपिसोड की होगी और पूरी सीरीज में 1 या 2 नहीं बल्कि 18 एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म से जो नाम जुड़ रहा है वो हैं... जूही चावला।
जी हां रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में जूही चावला भी नजर आएंगी लेकिन वो कैमियो करेंगी। जूही चावला का ये कैमियो काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। संजय लीला भंसाली इस सीरीज को काफी अलग लेवल का बनाना चाहते हैं।

इस सीरीज की बात करें तो संजय लीला भंसाली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को साइन कर सकते हैं। खबरें हैं कि ऋचा को हाल में ही भंसाली के ऑफिस के बाहर भी स्पॉट किया गया था।
इसके अलावा संजय लीला भंसाली इस वक्त गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं। आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल 2021 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने के साथ साथ कई तरह के विवाद सामने आए थे और उनके गंगूबाई के परिवारवालों ने इसको लेकर विरोध किया था। हालांकि कोर्ट से मामला रफा दफा हुआ और संजय लीला भंसाली को फिल्म बनाने का आदेश दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











