Sidharth Kiara की शादी पर कहर ढा रहीं थीं जूही चावला, ना यकीन हो तो देख लें ये वाली तस्वीर!

juhi chawla

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके बाद वहां पहुंचे सितारों ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक साझा करने शुरु कर दिए हैं और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री जूही चावला का है। जी हां, जूही चावला को लेकर हाल ही में चर्चा हुई थी जब वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए जैसलमेर पहुंची थीं।

इस वक्त उनका एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है जो कि शादी के दौरान का ही है। जूही चावला का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो सुंदर लग रहीं हैं। इस तस्वीर में उन्होने शानदार कपड़े पहने हैं और फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

बुधवार को इंस्टाग्राम पर जूही ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और उस जगह की एक झलक दी जहां सिद्धार्थ और कियारा की शादी हुई थी। जूही चावला मुस्कुराती हुईं दिख रहीं हैं और आखिरी तस्वीर में गलियारे में कैमरे के लिए पोज़ देती हुईं दिखीं।

इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होने एक मैरून और सुनहरा पोशाक और गहने पहने हुए थे। उन्होने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपनी भारतीयता का इजहार।'

दरअसल जूही चावला ने इस दौरान भारतीय पहनावे को अपनाया था और उनकी तस्वीर पर लोग इसी को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''वह चार्म, ग्रेस अभी भी कल्पना से परे है जो 90 के दशक की अभिनेत्रियों के पास है।''

इसके अलावा एक ने लिखा है, ''मेरे पसंदीदा रंग में मेरी पसंदीदा अभिनेत्री।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''कृपया शाहरुख खान के साथ एक और रोमांटिक फिल्म बनाएं।'' हालांकि जूही चावला ने इन कमेंट्स पर किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X