सलमान संग काम करना चाहती जूहूी!
जूही चावला ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें कभी सलमान खान के साथ काम करने का मौका ही नहीं मिला। उन्हें सलमान खान के साथ काम करने के लिए किसी ने ऑफर ही नहीं दिया। हालांकि वो खुद भी नहीं जानतीं कि ऐसा क्यों हुआ लेकिन अगर अब उन्हें ये मौका मिले तो वो जरुर सलमान खान के साथ काम करना चाहेंगी। जूही चावला फिल्हाल अपनी फिल्म गुलाब गैंग के प्रमोशन में व्यस्त हैं और फिल्म के प्रमोशन के लिए जूही मीडिया के साथ फिल्म को लेकर काफी खुलकर रुबरू हो रही हैं यहां तक कि वो माधुरी दीक्षित के साथ भी काफी दोस्ती भरा व्यवहार दर्शा रही हैं और साथ ही इस बात की खुशी जता रही हैं कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का मौका मिला।
जूही चावला जिनकी जोड़ी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी सराही गयी और इस जोड़ी को लोगों ने बहुत प्यार भी दिया अब एक निगेटिव किरदार में नज़र आने वाली हैं। शाहरुख खान के साथ जूही चावला ने अभी तक डर, कभी हां कभी ना, राजू बन गया जेंटलममैन डुप्लीकेट, यस बॉस जैसी हिट फिल्में दी हैं। अब देखना ये है कि क्या सलमान खान के साथ भी जूही को स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलता है और अगर मिलता है तो ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल होती है।


Click it and Unblock the Notifications












