सलमान-शाहरुख ने की शुरुआत, माधुरी-जूही भी मिले गले!
इसके अलावा शाहरुख खान के कई करीबी दोस्तों के सलमान खान के भी दोस्तों की लिस्ट में शामिल होने की भी खबरें सुर्खियों में आईं। जैसे करन जौहर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा। और अब जूही चावला जो कि शाहरुख खान के साथ अपनी रोमांटिक और हिट जोड़ी के लिए काफी फेमस रही हैं वो भी अब सलमान खान के साथ फिल्म करने की इच्छा जता रही हैं। जूही चावला ने हाल ही में अपनी फिल्म गुलाबी गैंग के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सलमान खान के साथ कभी काम करने का मौका उन्हें मिला ही नहीं। वो खुद नहीं जानतीं कि ऐसा क्यों हुआ और क्यों कोई सलमान खान के साथ फिल्म करने का ऑफर लेकर उनके पास नहीं आया। लेकिन अब जबकि वो दोबारा से इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं तो उम्मीद है कि कोई उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर देगा।
जूही चावला ने ये भी कहा कि गुलाब गैंग करने के पीछे एक मुख्य वजह थी कि माधुरी दीक्षित फिल्म में उनके साथ हैं। जूही चावला ने कहा माधुरी दीक्षित का फिल्म में होना फिल्म को और भी स्पेशल बना देता है। मैं तो फिल्म में सिर्फ नमक मिर्च हूं जो कि बीच बीच में आकर फिल्म को मसालेदार बना देगा। लेकिन माधुरी का ही मुख्य किरदार है। माधुरी पूरी फिल्म में नज़र आएंगी मैं सिर्फ बीच बीच में ही दिखूंगी। लेकिन जब दिखूंगी तो लोगों को बार बार मुझे देखने की इच्छा होगी।


Click it and Unblock the Notifications












