एयरलाइन अधिकारियों से खफा जूही चावला
सिडनी के मेलबर्न की हवाई यात्रा के दौरान अभिनेत्री जूही चावला को तानपुरा अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। एयरलाइन ने उसे भी दूसरे सामानों के साथ रखवा दिया, जिससे जूही बेहद गुस्से में आ गयीं। अपनी आनेवाली फिल्म 'आइ एम' के प्रमोशन के सिलसिले में वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं और पूरे मन से संगीत सीख रही हैं।
यह फिल्म भारत में 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है। सूत्रों ने बताया है कि एयरलाइन ने जूही को तानपुरा अपने साथ ने उन्हें तानपुरा साथ ले जाने की तो अनुमति दी। लेकिन दूसरे सामानों के साथ रखवा दिया। बाद में जब उन्होंने अपने तानपुरे में छेद पाया तो वह बेहद नाराज हो गयी, क्योंकि उससे उन्हें बेहद लगाव था। वह इसे हमेशा अपने पास ही रखती थी।
ऐसे में जाहिर है सारा का सारा गुस्सा एयरलाइनवालों पर उतरा होगा। लेकिन अब जो होना था वह तो हो गया। जूही अब गुस्सा करना फायदा क्या। खुश रहिए, वरना पता चला कि गुस्से का असर से आवाज बिगड़ गई फिर तानपुरे का क्या होगा। इसलिए बेहतर है कि आप अपने रियाज पर ध्यान दीजिए।


Click it and Unblock the Notifications











