अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जूही चावला ने दी कोरोना की ऐसी सलाह, बुरी तरह फंसी, डिलीट किया ट्वीट !
अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन और परिवार के कई सदस्यों के कोरोना पॅाजिटिव पाए जाने के बाद सिनेमा से जुड़े कई स्टार्स ने दुआ मांगी है। ऐसे में जूही चावला ने बच्चन परिवार के लिए ऐसा कुछ लिखा है जो कि चर्चा में आ गया है। इतना ही नही एक्ट्रेस को अपनी कोरोना सलाह पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा है।
Recommended Video
Amitabh Abhishek Bachchan पर क्या बोल गई Juhi Chawla की delete करना पड़ा Tweet ? | FilmiBeat
बच्चन परिवार के सेहत की दुआ मांगते हुए जूही चावला ने ट्वीट किया कि अमित जी और अभिषेक जी आर्युर्वेद से जल्दी ठीक हो जायेंगे देखिएगा। जूही की इस सलाह को लोग गलत मानते हुए ये कहने लगे कि उन्हें क्या लगता है कि दोनों ठीक नहीं होंगे।

मामला को खराब होता हुआ देखकर जूही ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया। जूही ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा मतलब ये था कि आप लोग प्रकृति आप सभी को जल्दी ठीक करेगी।


Click it and Unblock the Notifications