एकता कपूर की वेब सीरिज..सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री..अब होगा धमाल!

एकता कपूर की वेब सीरिज में सुपरस्टार एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

By Shweta

90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस जूही चावला अब एकता कपूर की एक वेब सीरिज में काम करेंगी। जूही चावला का इसमें कैमियो रोल में नजर आएंगी और अच्छी बात ये है कि इसे डायरेक्ट नागेश कुकुनूर करेंगे। इस वेब सीरिज में निमरत कौर भी होंगी।

निमरत कौर इसमें इंडियन आर्मी की पहली महिला का किरदार निभाएंगी। जूही चावला का ये पहला डिजिटल डेब्यू होगा। वो इस वेब सीरिज के कॉन्सेप्ट से काफी खुश हुईं और उन्होंने तब जाकर इसके लिए हां बोला।

juhi-chawla-to-play-cameo-in-ekta-kapoors-next

इसकी एक और खास बात है जिस वजह से जूही चावला ने शो के लिए हां बोला वो डायरेक्टर नागेश कुकुनूर हैं। जूही चावला नागेश कुकुनूर को काफी पसंद करती हैं। जूही नागेश की फिल्म तीन दीवारें में काम कर चुकी हैं लेकिन उसके बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों साथ में काम करते नजर आएंगे।

जूही चावला वेब सीरिज को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। उन्हें पहली बार काम करने का मौका मिल रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कैसे होता है ये समझने का भी। अब दर्शकों को और जूही चावला के फैन्स को भी इस वेब सीरिज का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X