मुझे लगता है कि इस फिल्म के बाद मैं ही बेस्ट विलेन हूं
जुही चावला हाल ही में जैकी श्रॉफ के साथ नेहा धूपिया के शो वोग बीएफएफ में आईं। इस चैट शो के दौरान जुही चावला ने कई खुलासे किए जिसे सुनकर दर्शकों को बहुत मज़ा आया।
नेहा धूपिया ने जुही चावला से पूछा कि एक फिल्म जो आपने केवल पैसों के लिए की। जुही ने कहा कि गुलाब गैंग। हालांकि मैंने फिल्म केवल पैसों के लिए की थी लेकिन फिर भी वो फिल्म काफी अच्छी साबित हुई। उसे देखने के बाद मुझे लगा मैं बेस्ट विलेन हूं।

जुही ने ये भी बताया कि उस दौर में उन्होंने इतनी फिल्में रिजेक्ट की हैं और जिन स्टार्स ने वो फिल्में की वो सुपरस्टार्स बन गए। जैसे कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है।
जुही ने ये भी माना कि उनकी सबसे बड़ी टक्कर थी माधुरी दीक्षित। जुही से जब शाहरूख खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे उनका स्टारडम समझ ही नहीं आता था।
हम लोग कहीं साथ जाते थे, तो हम लोगों को देखकर लोग चिल्लाते थे, शाहरूख पर लोग बिछ जाते थे। तभी समझ जाना चाहिए था कि इसमें कुछ तो होगा।
जुही इस वक्त, अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि शूटिंग मे व्यस्त हैं।
मिलिए बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जो शादी के बाद भी सुपरस्टार ही हैं -


Click it and Unblock the Notifications













