एयरपोर्ट पर जूही चावला मुसीबत में फंसी, वीडियो शेयर कर बोली- बहुत ही शर्मनाक!
एक्ट्रेस जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुद की परेशानी को साझा किया। दरअसल जूही ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया। उन्होंने मौजूदा परेशानी का वीडिया बनाकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ टैग किया। ये वीडियो था कि एयरपोर्ट पर पूरा बंदोबस्त न होने के चलते कोविड 19 जैसे समय में कितनी भीड़ लग गई और घंटो लोगों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जूही ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अनुरोध किया किया कि तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ क्लीयरेंस में ज्यादा से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती करें। क्योंकि यात्रा के बाद प्लेन से उतरने के बाद घंटो तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। इससे सोशल डेस्टसिंग की भी धज्जिया उड़ रही है। ये काफी दयनीय और शर्मनाक स्थिति है।
दरअसल दिवाली व फेस्टिव सीजन में ट्रेन व प्लेन आदि में भीड़ बढ़ने लगे हैं। वहीं सरकार की ओर से बार बार ये अनुराध किया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बीच ज्यादा बाहर न निकले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











