एक्टिंग छोड़ 58 साल की उम्र में खेती करने उतरी जूही चावला, घर में उगाए धनिया-मेथी और टमाटर!
Juhi Chawla Starts Organic Farming: काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जिनको बागवानी करना काफी पसंद होता है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी ए होम गार्डनिंग खूब करते हुए नजर आते हैं। अभी के वक्त में काफी सारे सितारे ऐसे हैं जो अपने घर में ही खेती करते हैं और बिल्कुल ऑर्गेनिक सब्जी से लेकर फल खाते हैं। इस लिस्ट में जूही चावला भी शामिल है।

दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर जूही चावला की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में वह मेथी से लेकर धनिया और टमाटर के लिए क्यारियां तैयार कर रही हैं। लेकिन वह यह मानती है कि यह मन को सुकून देने जैसा है और वह सोचती है कि "जब यह उगेंगे तो क्या मैं इनको काट कर खा पाऊंगी? क्योंकि मैंने इनको खुद उगाया है और इसी वजह से उनकी मेरे लिए बहुत ज्यादा अहमियत होगी। मेरा इन्हें खाने का मन भी नहीं करेगा। तुम मुझे ऐसा लगता है कि इससे मुझे चीजों की अहमियत समझने और उनका सही इस्तेमाल करने की सीख मिलेगी।"
बाहर की चीजों से नहीं होता भावनात्मक जुड़ाव
58 साल की उम्र में जूही चावला को अब जाकर एहसास हो चुका है कि "जब चीजें बाजार से आती है तो उनसे कोई भी भावनात्मक जुड़ाव नहीं रहता है। हम बहुत कुछ बर्बाद भी कर देते हैं। लेकिन जब आप खुद चीजों को उगते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। उन्हें अपनी आंखों के सामने बड़ा होते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अलग एहसास होता है।"
ऑर्गेनिक खेती करना पसंद करती है जूही चावला
जूही चावला इस समय ऑर्गेनिक खेती कर रही है और मुंबई के बाहर उनका एक फार्महाउस भी है। जहां पर लोगों की एक टीम ऑर्गेनिक तरीके से खेती करती है और घर पर पौधों की देखभाल के लिए एक माली भी है। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह वहां पर नहीं था और इसी वजह से एक्ट्रेस को खुद कुछ उगने का मन किया।
जूही चावला ने अपने खेत में उगाई मेथी
जूही चावला ने कहा कि "मेथी के छोटे-छोटे बीजों में एक दो दिन में ही अंकुर निकल आते हैं और उन्हें देखकर मैं बहुत ज्यादा खुश हो गई थी। मैं जी रही हूं और सीख रही हूं, मुझे बहुत मजा आ रहा है। जब उनमें और ज्यादा अंकुर निकलने लगेंगे तो मैं उन्हें और बढ़ते हुए देख पाऊंगी। तो यह और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।"
जूही चावला का युगांडा में भी है घर
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो जूही चावला ने युगांडा में एक बहुत ही शानदार स्टेट के बारे में जानकारी दी थी। दरअसल जहां पर जूही चावला अपने पति जय मेहता और बेटे अर्जुन के साथ में मुंबई में रहती है, वहीं पर उनकी बेटी जानवी युगांडा में रहती थी। अभिनेत्री ने बताया कि "युगांडा में हम शहर से दूर एक स्टेट में रहते हैं और यह ग्रामीण इलाके में मौजूद है। इसी वजह से यह सच में धरती पर स्वर्ग के एक छोटे से टुकड़े जैसा होता है। हमारा घर वहां पर पहाड़ियों के बीच है और चारों तरफ हरियाली है। वहां फूलों से लेकर मोर भी है।"


Click it and Unblock the Notifications