फ्रंट पेज पर ऐसी तस्वीर....टाइम्स ऑफ इंडिया पर भड़कीं जुही चावला

अच्छे दिन किसी के आएं ना आएं टाइम्स ऑफ इंडिया के तो नहीं आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जो गलत चीज़ो का और मीडिया के गलत इस्तेमाल का खुल कर विरोध करते हैं। पहले दीपिका पादुकोण की क्लीवेज कंट्रोवर्सी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जमकर धोया और अब जुही चावला भी इस दैनिक अखबार के विरोध में उतर आई हैं।

juhi-chawla

बोल्ड होने की दौड़ में कहीं ना कहीं मीडिया ने अपनी लक्ष्मण रेखा बहुत पहले ही पार कर दी थी लेकिन आज फिर टाइम्स ऑफ इंडिया ने हद कर दी। पहले ही पेज पर एक बाथरूम एसेसरीज़ का ऐड डाला जिसमें एक लड़की नहा रही है। ऐसा करने में अखबार शायद यह भूल गया कि उसके पाठक वर्ग में एक आठ साल के बच्चे से लेकर 80 साल के लोग शामिल हैं।

लेकिन जुही चावला ने इसके विरोध में आवाज़ उठाई है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया का ये पन्ना देखते ही ट्वीट किया कि क्या एक प्रतिष्ठित अखबार के पहले पन्ने को ऐसा दिखना चाहिए? क्या पैसा ही सब कुछ है।

वहीं जुही का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने साफ किया कि वो अपना टाइम्स ऑफ इंडिया का सब्सक्रिप्शन कैंसिल करेंगी। ज़ाहिर सी बात है कोई भी अपनी सुबह ऐसे शुरू करना नहीं चाहेगा।

आप भी अपनी राय हमें ज़रूर दीजिए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X