''मैंने सलमान खान के साथ कभी रोमांस नहीं किया है.. इसीलिए.....''
[बॉलीवुड न्यूज] बिग बॉस 9 में बतौर गेस्ट आईं जूही चावला ने आते ही शो में कई खुलासे कर दिये। जी हां, जूही चावला के सलमान खान की टांग खिंचते हुए कहा कि आज तक मैंने किसी भी फिल्म में सलमान खान के साथ रोमांस नहीं किया है, लिहाजा मैं उन्हें हक के साथ सलमान 'भाई' बुला सकती हूं।
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। जब जूही चावला ने सलमान की टांग खिंची तो भला सलमान भाई कैसे पीछे रहते। सलमान खान ने जूही चावला के बारे में एक खास बात रिवील की..
''सलमान खान के साथ फिलहाल मेरी दोस्ती OFF है''
जूही चावला के साथ सलमान कभी रोमांस नहीं कर पाए.. इसका कारण बताते हुए सलमान ने रिवील किया कि, 'एक बार मैंने एक फिल्म के लिए डाइरेक्टर को जूही का नाम सुझाया था.. लेकिन जब निर्देशक इनके पास गए तो जूही ने उनसे कहा कि वे सलमान को हटाकर फिल्म में आमिर खान को ले लें।'
कोई शक नहीं कि यह काफी मजेदार किस्सा था, जिसे हमने आज तक सुना नहीं था। बहरहाल, हो सकता है इन दो सितारों को हम आने वाली फिल्मों में साथ देख लें। यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













