जूही चावला ने 'राजा हिंदुस्तानी' ठुकराने पर खुद को बताया बेवकूफ, करिश्मा कपूर के करियर का लिया श्रेय
जूही चावला ने हाल में ही राजीव मसंद को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म पहले उन्हें ऑफर हुई थी। इस ऑफर को ठुकराने के लिए उन्होंने ये भी कहा कि वह खुद को बड़ा बेवकूफ मानती हैं। इसके साथ ही जूही चावला ने खुलकर बातचीत की और कहा कि उस दौरान उनमें ईगो आ गया था और वह जिद्दी हो गई थीं।
जूही चावला ने इंटरव्यू में बताया कि मैं उस दौरान काफी जिद्दी और बेवकूफ हो गई थी। मुझे लगने लगा था कि मेरे काम न करने से बॉलीवुड रुक जाएगा। अपने करियर में जूही चावला सबसे बड़ी भूल इस बात को मानती हैं जब उन्होंने बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ठुकरा दीं। ये फिल्में थीं 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी'।
juhi chawla raja hindustani karishma kapoor movies जूही चावला राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर फिल्में न्यूज


Click it and Unblock the Notifications